कश्मीर से केरल तक तिरंगा के प्रति लोगों में दिखा जुनून,प्रधानमंत्री ने कहा रेवड़ी कल्चर’ होना चाहिए बंद

चौधरी रणजीत सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि यह तिरंगा अभियान जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर चला तथा देश की 135 करोड़ की जनसंख्या एक छत के नीचे जुड़ी दिखाई दी। उन्होनें ...

चौधरी रणजीत सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि यह तिरंगा अभियान जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर चला तथा देश की 135 करोड़ की जनसंख्या एक छत के नीचे जुड़ी दिखाई दी। उन्होनें कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें लोगों को राष्ट्रीयता के एकसूत्र में पिरोया। उन्होनें कहा कि इस अभियान को लेकर पूरे देश में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की बलिदानी के गीतों की गूंज देखने को मिली।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होनें कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र रानियां में 1000 से अधिक गाड़ियों का काफिला तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और पूरा क्षेत्र तिरंगामय हो गया था। एक प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि मुफ्त में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की राजनेताओं द्वारा की जाने वाली घोषणाओं पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी सही है। उन्होनें कहा कि वे इस बात से सहमत हैं कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘रेवड़ी कल्चर’ बंद होना चाहिए।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पंचायती चुनावों के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि सत्ता के विकेन्द्रीयकरण के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा पंचायत चुनाव तो होने ही हैं, इसके लिए सरकार तैयार है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। जहां तक बीजेपी-जेजेपी गठबंधन का सवाल है, यह दोनों पार्टी अध्यक्षों को विवेक पर निर्भर है।

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

About the Author