रेवाड़ी में सामुदायिक केन्द्र पर जबरन कब्ज़ा कर लगाया ताला,3 लोगों पर FIR

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-3 स्थित मोहल्ला संघी का बास (रविदास चौक) के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक केन्द्र बनाया था. इस सामुदायिक केन्द्र को सामाजिक कार्यों के लिए लिए ...

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-3 स्थित मोहल्ला संघी का बास (रविदास चौक) के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक केन्द्र बनाया था. इस सामुदायिक केन्द्र को सामाजिक कार्यों के लिए लिए बनाया गया था. लेकिन इस सामुदायिक केन्द्र पर सन्नी, प्यारेलाल व बाबूलाल के अलावा कुछ अन्य लोगों ने जबरन कब्जा कर लोहे की चेन बांध कर ताला लगा दिया.

स्थानीय लोगों को जब सामुदायिक केन्द्र पर जबरन कब्जे की जानकारी मिली तो 21 जून को वार्ड के पार्षद शालू के नेतृत्व में उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया. नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा मिला. जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने सिटी थाना में शिकायत दी.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

सिटी पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर सन्नी, प्यारेलाल, बाबूलाल के खिलाफ धारा 448, 426 व PDPP ACT के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author