डिपो संचालक राशन कार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए न करें बाध्य, डिपो धारकों को दिए सख्त निर्देश

डीएफएससी ने जिला के आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की ओर से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा डिपो ...

डीएफएससी ने जिला के आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की ओर से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा डिपो धारकों द्वारा संचालित किए जा रहे राशन डिपुओं को तिरंगा बिक्री केंद्र बनाया गया है।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जहां से एएवाई, बीपीएल, व ओपीएच कार्ड धारक लाभार्थी परिवार अपनी स्वेच्छा से 20 रुपए देकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की खरीद सकते हैं। झंडा खरीदना लाभार्थी परिवार की इच्छा पर निर्भर करता है, डिपो धारक  एएवाई, बीपीएल, व ओपीएच कार्ड धारक लाभार्थी परिवार को झंडा खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।  आम नागरिक भी राशन डिपो तिरंगा बिक्री केंद्र निर्धारित 20 रुपए देकर झंडा खरीद सकता है।

वर्जन :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीडीएस सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे केवल जनता की सुविधा के लिए हैं ताकि जिन्हें झंडा लेना हैं उन्हें गांव में ही तिरंगा मिल जाए और उन्हें कहीं दूर ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि झंडा लेने के लिए किसी को विवश नहीं किया जा सकता।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author