गैंगस्टर झोटा चढ़ा पुलिस के हत्थे , झोटा पर दर्ज है 40 से ज्यादा अपराधिक मामले

आपको बता दें कि 8 जून को धारूहेड़ा चुंगी स्थित ऑफिस के बाहर आलू गैंग के सदस्यों पर झोटा गैंग ने हमला कर दिया था. जिस वारदात में आलू गैंग की तरफ से भी जवाब दिया गया था. इस गैंगवार ...

आपको बता दें कि 8 जून को धारूहेड़ा चुंगी स्थित ऑफिस के बाहर आलू गैंग के सदस्यों पर झोटा गैंग ने हमला कर दिया था. जिस वारदात में आलू गैंग की तरफ से भी जवाब दिया गया था. इस गैंगवार में दोनों साइड से 15 राउंड फायरिंग की गई थी जिमें 5 लोगों को गोलियों और चाकू लगे थे. इस मामले में झोटा गैंग के 5 बदमाशों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि आलू गैंग की तरफ से तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

 

इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस आलू व झोटा गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने झोटा गैंग के सदस्य यादव नगर के रहने वाले नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद व धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश को गिरफतार कर चुकी है जबकि आलू गैंग के सदस्य महाबीर नगर निवासी राकेश उर्फ राका व धारूहेड़ा चुंगी की वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रवीण उर्फ मियां को गिरफ्तार किया जा चूका है.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

( पुरानी वीडियो )

8 जून को हुई थी गैंगवार

शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी। गोली लगने से सभी घायल हो गए थे, जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर झोटा गैंग के सरगना सहित सदस्यों पर केस दर्ज किया था.  जबकि आलू गैंग की ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

झोटा पर दर्ज है 40 से ज्यादा अपराधिक मामले

शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा पर मारपीट,  हत्या के प्रयास, धमकी, नशा बेचने, आर्म्स एक्ट व रंगदारी सहित 40 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज है। शहर में झोटा गैंग और आलू गैंग की दुश्मनी लम्बे समय से चलती आ रही है. वर्चस्व की लड़ाई में झोटा गैंग के सदस्य आलू गैंग के सदस्य रवि उर्फ़ आलू की हत्या भी कर चुके है.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

आपको बता दें कि बदमाश जेल से जमानत पर बाहर आते है और फिर वारदात को अंजाम देते है. पुलिस का कहना है कि जो बदमाश जमानत पर बाहर आते है उनकी निगरानी की जाती है. ताकि अपराधिक वारदातों को रोका जा सकें. लेकिन ऐसा होता तो बदमाश एक बाद एक वारदातें नहीं करते .

डीएसपी सुभाषचंद ने कहा कि पकडे गए बदमाश से एक अवैध हथियार और तीन कारतूस बरामद किये है. जिसे जिला अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सकें और अवैध हथियार कहाँ से आया ये पता लगाया जा सकें.

About the Author