पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के छोटे साले सुरेश यादव का निधन

कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के छोटे साले व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव के मामा सेवानिवृत्त डिप्टी लेबर कमिशनर सुरेश यादव का निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व एक हादसे में वह ...

कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के छोटे साले व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव के मामा सेवानिवृत्त डिप्टी लेबर कमिशनर सुरेश यादव का निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार गांव गोकलगढ़ में किया गया और वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। स्वर्गीय सुरेश यादव का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को गोकलगढ में ही हुआ था।

वर्तमान में सुरेश यादव शहर के झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के निकट रह रहे थे। पिछले वर्ष सितंबर 2021 में वह डिप्टी लेबर कमिशनर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 28 जुलाई को वह आउटर बाइपास पर कालुवास गांव के निकट फ्लाईओवर पर अपने कुछ मित्रों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी तथा पहले उन्हें ट्रामा सेंटर लाया गया तथा बाद में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

हालत गंभीर होने के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को दोपहर बाद उनका निधन हो गया था। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है और बेटा प्रशांत भी पढाई कर रहा है। आगामी 9 अगस्त को उनके निवास स्थान पर शौक सभा (दिनबाडी) रखी गई है। आज उनके निवास स्थान पर रेवाडी सहित प्रदेश भर से शौक संवेदना देने वाला का तांता लगा रहा।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author