आधारभूत ढांचा मजबूत बनने से निवेशकों के लिए हरियाणा बना सबसे पसंदीदा राज्य

मुख्यमंत्री ने 21 जुलाई को अचानक पिंजौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पिंजौर बाईपास के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ‌अधिकारियों से निर्माण कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली और उन्हें आगामी प्रक्रियाओं को जल्द ...

मुख्यमंत्री ने 21 जुलाई को अचानक पिंजौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पिंजौर बाईपास के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ‌अधिकारियों से निर्माण कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली और उन्हें आगामी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सड़कें विकास के लिए जरूरी हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो प्रदेश व देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर के नाते से वर्ष 2024 तक जो भी लंबित कार्य हैं वह सब पूरे होंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर बाईपास परियोजना के दौरान रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग पर कार्य बहुत दिनों से किन्हीं तकनीकी कारणों से रुका हुआ था, उसी का आज निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में जल्द एक बैठक कर इन कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उन्होंने कहा कि यह बाईपास बद्दी रोड में मिलेगा, जिससे हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रांतों के लोगों को आवाजाही में सुगमता होगी। पिंजौर -नालागढ़ फोरलेन हाईवे के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनियों व रेलवे के किन्हीं कारणों से कार्य रुका हुआ है। स्थिति की जानकारी लेकर जल्द ही कार्यों को शुरू करवाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सड़कों के मामले में हरियाणा आज बेहतर स्थिति में है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हरियाणा की ओर से जब भी कोई प्रोजेक्ट के लिए अनुरोध किया जाता है तो वे सदैव पूर्ण होते हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author