सुपर 100 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित,रेवाड़ी में दी जाएगी ऑनलाइन व ऑफलाइन कोचिंग

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी और सफलतम योजना सुपर-100 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। सुपर 100 बैच 2022-24 के लिए इस बार कुल 600 बच्चों का चयन किया गया है, इनमें से 400 बच्चे रेवाड़ी के विकल्प कोचिंग सेंटर ...

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी और सफलतम योजना सुपर-100 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। सुपर 100 बैच 2022-24 के लिए इस बार कुल 600 बच्चों का चयन किया गया है, इनमें से 400 बच्चे रेवाड़ी के विकल्प कोचिंग सेंटर पर ऑफलाइन कोचिंग लेंगे जबकि 200 छात्र विकल्प कोचिंग सेंटर के जरिये ही ऑनलाइन कोचिंग लेंगे।

 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस बार सुपर 100 की सबसे खास बात ये है कि पिछले नतीजों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों के लिए रेवाड़ी में ही कोचिंग देने की व्यवस्था की है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

कोचिंग सेंटर की ओर से ऑनलाइन के लिए चुने गए छात्रों को 25 जुलाई को रेवाड़ी में कोचिंग केंद्र पर बुलाया गया है जबकि ऑफलाइन के लिए चयनित छात्रों को 27 जुलाई को कोचिंग सेंटर पर सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। ऑफलाइन कोचिंग के लिए चयनित छात्रों को 28 जुलाई से कोचिंग शुरू की जाएगी जबकि ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू की जा सकती हैं।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

डीसी ने बताया कि सुपर 100 के लिए इस बार आईआईटी, नीट और जेईई की कोचिंग को लेकर कुछ खास नियम भी बनाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र कोचिंग का लाभ ले सकें। विशेष तौर पर ये व्यवस्था इस बार की गई कि अगर किसी भी परिस्थितिवश कोई छात्र ऑफलाइन कोचिंग नहीं ले पाता है तो ऑनलाइन कोचिंग में सिलेक्ट बच्चे को रेवाड़ी के कोचिंग सेंटर पर पढ़ने का मौका दिया जाएगा।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author