HCS EXAM: धारा 144 लागू कर कंट्रोल रूम नंबर किए एक्टिवेट

HCS EXAM: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार, 24 जुलाई को आयोजित होने वाली एचसीएस एग्जीक्यूटिव व एलायड सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से पर्याप्त ...

HCS EXAM: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार, 24 जुलाई को आयोजित होने वाली एचसीएस एग्जीक्यूटिव व एलायड सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है इसके साथ ही परीक्षा केंद्रो की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। किसी भी रूप से नकल रहित परीक्षा का संचालन करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सजग एवं सतर्क है।

परीक्षा के दौरान धारा 144 
dhara 144 1 1

जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा, फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग संस्थान, डुप्लिकेटिंग सुविधा, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानें परीक्षा की अवधि के दौरान बंद रहेंगी। यह आदेश पुलिस बल व ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

New DC 2 2

पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीसी अशोक कुमार गर्ग गुरुवार को एचसीएस एग्जीक्यूटिव व एलायड सर्विस परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में एचसीएस परीक्षाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शी एवं नकल रहित तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।

 

उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर गए प्रबंधों बारे भी संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षाओं के मद्देनजर रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम एक्टिव किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा को नकल रहित व पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन हर पहलू पर पूरी गंभीरता से अपना दायित्व निभा रहा है। निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
रेवाड़ी में 35 परीक्षा केंद्रों पर 10680 परीक्षार्थी देंगे एचसीएस एग्जाम : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी जिला में दो सत्रों में होने वाली एचसीएस परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10680 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रात: कालीन सत्र में परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सजग एवं सतर्क है। एचसीएस परीक्षाओं को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

 

परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शी, नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना आयोग का मेन मोटिव : सिंह

हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एचसीएस परीक्षा के दौरान हरियाणा लोक सेवा आयोग के नियमों की सख्ती से पालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दीवार घड़ी हो, शौचालय साफ व स्वच्छ हो, पेयजल की उचित व्यवस्था हो, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, परीक्षार्थियों के बैग एंट्री गेट पर रखने की जगह सहित अन्य आवश्यक प्रबंध व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आयोग की ओर से जारी की गई हिदायतों की कड़ाई से पालना करनी होगी ताकि उन्हें परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

कंट्रोल रूम किया स्थापित : एडीसी

आमजन की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 201 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए दूरभाष नंबर 01274-225249 एक्टिव रहेगा। साथ ही कोई भी व्यक्ति एचसीएस परीक्षा के मद्देनजर जानकारी व शिकायत के लिए ई मेल आईडी-adcrwr@hry.nic.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author