डीएसपी को खनन माफिया ने डंपर से कुचलकर मार डाला, पंचगांव की घटना

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया है. डीएसपी सुरेंद्र सिंह तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए थे। ...

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया है. डीएसपी सुरेंद्र सिंह तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए थे। डंपर से कुचले जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने वारदात में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डीजीपी और एसपी नूंह से घटना की पूरी जानकारी ली है।

 

पत्थरों से भरा डंपर चढ़ाया DSP पर

DSP Murder

तावड़ू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अरावली पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन

 

बड़े स्तर पर अवैध खनन

तावड़ू क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों पर बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने इस पर रोक लगाने के लिए 3 जून को ही उपमंडल स्तर पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। इसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह को भी कमान दी गई थी।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी
 31 अक्टूबर को होनी थी उनकी सेवानिवृत्ति

डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। बताया गया है कि अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी अड़ा कर वहां से गुजर रहे डंपर को रोका था। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरे तो डंपर ने उनको कुचल दिया।

 

गृह मंत्री अनिल विज का बयान

नूंह में DSP सुरेंद्र सिंह हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जितनी फोर्स लगानी पड़े, लगाएंगे पर खनन माफियाओं को बख्शेंगे नहीं।

Cyber Fraud Alert:Chardham Yatra 2026: Don't fall prey to the lure of cheap bookings.
Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलाके में अवैध खनन चल रहा था। खनन कहां हो रहा है, इसकी जानकारी ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: नितिन गडकरी आज 3000 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ व शिलान्यास https://rewariupdate.com/?p=22139

 

About the Author