PWI बावल के स्टोर से 12 जोगल प्लेट रेल संपत्ति चोरी, कबाड़ी व 2 चोर गिरफ्तार

जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि रेलवे पुलिस को बावल में पीडब्ल्यूआई के स्टोर से चोरी होने की सूचना मिली थी।आरपीएफ एएससी अवतार सिंह तूर को रेल सम्पत्ति चोरी होने बाबत सूचना दी गई तथा ...

जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि रेलवे पुलिस को बावल में पीडब्ल्यूआई के स्टोर से चोरी होने की सूचना मिली थी।आरपीएफ एएससी अवतार सिंह तूर को रेल सम्पत्ति चोरी होने बाबत सूचना दी गई तथा उनके दिशानिर्देशों अनुसार एक आरपीएफ  निरीक्षक प्रदीप कुमार,एसआई अनिल कुमार गौतम,एसआई अशोक कुमार यादव,एचसी संजीव कुमार शर्मा,एचसी परमजीत, एचसी प्रमोद कुमार व रेलवे कर्मचारियों की एक टीम बनाकर मौके पर तैनात की गई.क्योंकि चोरों द्वारा दुबारा से चोरी करने का अंदेशा था.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को दुबारा करने आने पर हमारी टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में सतपाल,निवासी  खेड़ा मुरार-बावल व जयसिंह निवासी खेड़ा मुरार बावल रेवाड़ी है. उक्त अपराध में दोनों आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई मोटर साइकिल HR- 81A 4519 को भी जप्त किया गया.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों द्वारा पहले 5 नग जोगल प्लेट रेल संपत्ति चोरी करके बावल में बनीपुर मार्ग पर स्थित कबाड़ी मोहनलाल निवासी ततारपुर नदरई, कासगंज,उत्तर प्रदेश को  बेची थी. चोरी का माल खरीदने का आरोपी मोहनलाल के कब्जे से 5जोगल प्लेट भी बरामद कर ली गई है.

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

चोरी शुदा माल के संबंध में आरपीएफ पोस्ट रेवाड़ी में मुकदमा संख्या 8 / 2022 अंतर्गत धारा 3RP(UP)ACT दिनांक 3-7- 2022 को दर्ज किया गया है. बरामद चोरी रेल संपत्ति की कीमत  ₹16800 आंकी गई है गिरफ्तार किये गए तीनों आरोपियों को रविवार 3-7- 2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसमें सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

About the Author