बावल नगर पालिका चुनाव : मतदाताओं के लिए मौसम मेहरबान , रिकॉर्ड तोड़ हो सकता है मतदान

रेवाड़ी जिले की बावल नगर पालिका के चेयरमैन और वार्ड पार्षदों के लिए आज सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग ...

रेवाड़ी जिले की बावल नगर पालिका के चेयरमैन और वार्ड पार्षदों के लिए आज सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए घरों से निकल रहें है। 13 वार्ड की नगर पालिका बावल में 10995 में मतदाता है। जिन 13 वार्ड में से 12 वार्ड पार्षदों के लिए 36 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जबकि वार्ड छह से देवेंद्र नाम के उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है। वहीं चेयरमैन के लिए 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहें है।

 

स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया है। जिनका कहना है कि बीजेपी सरकार ने जो विकास कार्य कराएं है। उन्हें देखते हुए बीजेपी के उम्मीदवार जीत दर्ज कराएंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

bawal election 1

 

आपको बता दें कि बावल नगर पालिका चुनाव में बीजेपी से शिवनारायण और आप पार्टी की टिकट पर सहीराम चुनावी मैदान में है। जबकि जजपा और कांग्रेस ने भले अपने उम्मीदवारों को टिकट पर नही उतारा लेकिन उनके समर्थित उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जजपा समर्थित दीनदयाल सैनी और कांग्रेस समर्थित वीरेंद्र सिंह मजबूत स्थिति में है। उसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में अहम भूमिका में है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हुए है। बूथ पर बुजुर्ग और दिव्यांगो के लिए व्यवस्था की गई है। ताकि हर कोई अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागेदारी निभा सकें।

bawal election 2

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

22 जून को मतगणना होगी ।

ये भी देखे: Viral Video: देखिए करोड़पति घर की देवरानी-जेठानी की ऐसी जंग जो नाले में गिरने के बाद भी नही रुकी https://rewariupdate.com/?p=21005

About the Author