आदर्श नगर में युवक की पीटकर हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता था। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कुतुबपुर निवासी एक युवक उसके भाई सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था।

 

 

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

जब वह पुराना बिजली घर के गेट के सामने पहुंचा तो वहां काफी संख्या में  युवक अपनी कारों को साइड में खड़ी कर घात लगाए बैठे हुए थे। गेट के सामने पहुंचते ही सभी ने सुनील पर लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने सिर में गहरी चोट मारी और सुनील के हाथ व पैर तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।

 

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पुराना बिजली घर आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों कुतुबपुर निवासी अंकित तथा बजरंग भवन रोहतक हाल आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी गोलू उर्फ मिथुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

ये भी पढ़े: दहेज़ की मांग से परेशान महिला ने फंदा लगा दी जान, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज https://rewariupdate.com/?p=20958

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

About the Author