अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने कोसली में रोड़ जाम किया, एनएच 48 जाम करने की कोशिश, पुलिस पर पत्थराव

सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे है. वहीं अगर रेवाड़ी की बात करें रेवाड़ी जिले में भी युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस दिनभर ...

सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे है. वहीं अगर रेवाड़ी की बात करें रेवाड़ी जिले में भी युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस दिनभर अलर्ट मोड पर रही. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रखी. प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर आने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले ही एक एडवायजरी जारी की थी.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

आज रेवाड़ी जिले में कहाँ कहाँ विरोध प्रदर्शन किया गया उसकी जानकारी हम आपको बताएं उससे पहले आपको बता दें कि एक दिन पहले रेवाड़ी शहर में जिन लोगों ने सड़क पर उतरकर हुडदंग मचाया था उन  लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. थाना शहर में 300 से साढ़े 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यानी अब पुलिस द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर हुडदंग करने वाले युवाओं की पहचान की जायेगी और फिर आगामी कार्रवाई की जायेगी.

PROTEST IN REWARI

आसलवास गाँव में प्रदर्शनकारियों की तरफ से किया गया पत्थराव

वहीँ आज हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा आसलवास गाँव के पास एकत्रित हो गए. जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली –जयपुर हाइवे पर आकर जाम करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही खदेड़ दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थराव किया गया और एक पत्थर एक पुलिस कर्मी को लगा.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

कोसली में रोड़ जाम

इसके अलावा कोसली में भी युवा एकत्रित हुए जिन्होंने कुछ समय के लिए रोड जाम कर दिया. बाद में नारेबाजी करते हुए कोसली में झूलुस निकाला. दोनों ही जगह एसडीएम और डीएसपी सहित पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद रही. ताकि शांति व्यवस्था भंग ना हो. प्रशासन द्वारा युवाओं को समझाया गया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना उनका हक़ है. लेकिन हिंसक प्रदर्शन किया तो क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पहले एडवायजरी जारी

आपको बता दें कि एक दिन पहले रेवाड़ी में युवा ने विरोध प्रदर्शन कर रोड़ जाम कर दिया था। प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। आशंका थी कि सैनिकों की खान कहे जाने वाले रेवाड़ी में आज भी प्रदर्शन उग्र हो सकता है इसलिए एतिहात सुरक्षा बढ़ाई गई है। आसलवास और पाल्हावास में हाइवे जाम करने की संभावना थी इसलिए पहले ही पुलिस ने यातायात को डाइवर्ट करने की एडवायजरी जारी की थी.

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author