रेवाड़ी में DTP ने चलाया अवैध निर्माण पर पंजा, विरोध के बीच जारी रही कार्रवाई

डीटीपी धर्मबीर खत्री ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनी और निर्माण करने वालों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी है. किसी भी सूरत में कंट्रोल एरिया में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सेक्टर-18 में देवलावास-कमालपुर ...

डीटीपी धर्मबीर खत्री ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनी और निर्माण करने वालों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी है. किसी भी सूरत में कंट्रोल एरिया में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सेक्टर-18 में देवलावास-कमालपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से आलिशान ऑफिस और अन्य निर्माण किया हुआ था.

 

डीटीपी के पास जब इसकी  पहुंची तो अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया. कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा. डीटीपी धर्मबीर खत्री की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एक्सईएन और भारी पुलिस बल बुधवार सुबह ही मौके पर पहुंच गई,लेकिन कुछ सफेदपोश डीलरों ने आम लोगों की आड़ में कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

 

 

जिसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया.दोपहर तक डीटीपी टीम ने वहां एक दर्जन अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. साथ ही निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है।

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”

डीटीपी धर्मबीर खत्री ने बताया कि लोगों से भी अपील की कि अगर कोई प्लॉट या फिर जगह खरीदें तो पहले उस जमीन के बारे में जिला नगर योजनाकार के कार्यालय में जरूर तहकीकात कर लें उसके बाद ही ख़रीदे. प्रॉपर्टी प्रॉपर्टी डीलर जनता के भोलेपन और अधूरी जानकारी का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं.

 

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

About the Author