Haryana: धान के अलावा कोई फसल लगाने पर सरकार द्वारा दिए जाएंगे 7,000 रुपए, 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत के मूल मंत्र के साथ चलाई जा ...

Haryana: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत के मूल मंत्र के साथ चलाई जा रही फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 31 जुलाई तक fasal.haryana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीसी मो. इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि धान की खेती में पानी की ज्यादा खपत से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार धान के अलावा कोई फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से धान के अलावा अन्य फसलों की खेती पर किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। सरकार की ओर से फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना-2023 के तहत किसानों को धान के अलावा किसी और फसल की खेती करने या पोपलर व सफेदा लगाने खेती करने पर 7,000 रुपए दिए जाएंगे। किसान अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं या

www.agriharyana.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles