रेवाड़ी (Rewari) मे लड़की ने बिजनेस के बहाने व्यापारी को बुलाकर बनाया बंधक, 30 लाख की रिमांड भी की, लड़की गिरफ्तार, उसके दो साथी फरार

Rewari: जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर का रहने वाला बृजेश अग्रवाल पतंजलि प्रोडेक्ट्स का डिस्टिब्यूटर है। जिसे पुजा सिंह नाम की एक लड़की ने फोन करके बिजनेस करने की बात कहीं। कई बार कॉल पर बात करने के बाद आरोपी ...

Rewari: जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर का रहने वाला बृजेश अग्रवाल पतंजलि प्रोडेक्ट्स का डिस्टिब्यूटर है। जिसे पुजा सिंह नाम की एक लड़की ने फोन करके बिजनेस करने की बात कहीं।

कई बार कॉल पर बात करने के बाद आरोपी पूजा सिंह ने बृजेश को रोहतक बुलाया। जहाँ पहले से बैठे दो युवकों ने बृजेश को चाकू की नोक पर ले लिया। आरोपियों ने फोन पे के जरिये 17800 रूपए ट्रांसफर करा लिये, और 30 लाख रूपए की रिमांड भी की। पैसे ना देने पर आरोपियों ने व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिसके बाद व्यापारी ने कहा कि वो रेवाड़ी (Rewari) चलकर पैसे दे देगा। जैसे ही आरोपी व्यापारी बृजेश को लेकर रेवाड़ी आयें तो व्यापारी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लड़की को मौके पर काबू कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। बृजेश का कहना है कि फरार हुए कृष्णा और प्रदीप दोनों रेवाड़ी के ही रहने वाले है। जिन्होने पहले नकाब पहना हुआ था। नकाब हटाने के बाद वो उन्हे पहचान गया।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया।  डीएसपी नरेंद्र सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author