6 feet gourd: हरियाणा के किसान ने किया कमाल, ऐसे उगाई 6 फीट लंबी लौकी, कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

6 feet gourd: क्या आपने कभी 6 फीट से ज्यादा लंबी लौकी देखी है? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हरियाणा के एक किसान ने कर दिखाया है। खबरों की मानें, तो दिल्ली ...

6 feet gourd: क्या आपने कभी 6 फीट से ज्यादा लंबी लौकी देखी है? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हरियाणा के एक किसान ने कर दिखाया है।

खबरों की मानें, तो दिल्ली के पूसा किसान मेले में जब हरियाणा के कुरुक्षेत्र के किसान रणबीर सिंह सौकन 6 फीट 2 इंच लंबी लौकी लेकर पहुंचे, तो लोग हैरान हो गए। इतने लंबे लौकी को देखकर सब किसान से ये ही पूछ रहे थे कि आपने ऐसा कैसे किया और ये लौकी इतनी लंबी कैसे हुई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो रणबीर सिंह ने कहा कि वह 14 साल की उम्र से खेती कर रहे हैं। 1998 में उन्होंने अपनी अनूठी फसलों के दम पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम रिकॉर्ड कराया था।

किसान ने बताया कि यह 6 फीट 2 इंच की लौकी देसी बीज से तैयार की गई है, जिसे उन्होंने खुद विकसित किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यह लौकी जून के बाद लगाई जाती है और करीब दो महीने में फल आ जाता है।

उन्होंने कहा कि हाइब्रिड लौकी का फल 50-55 दिनों में तैयार हो जाता है, जबकि इस देसी लौकी को मचान पर चढ़ाने के 20 दिनों के अंदर ही लंबाई मिल जाती है, हालांकि, इसे पकने में 3-4 महीने का समय लगता है। यह लौकी 100 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेची जाती है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author