पिकअप में भरी हुई 55 भेड़-बकरियों को मुक्त करा दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी विनय शशिधर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह जयपुर से दिल्ली के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा एक राजस्थान नंबर पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में बकरियों को भरा हुआ ...

जांचकर्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी विनय शशिधर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह जयपुर से दिल्ली के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा एक राजस्थान नंबर पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में बकरियों को भरा हुआ था और वाहन बकरियों को ले जाने की क्षमता के अनुसार भी नहीं है। वाहन में बड़े ही अमानवीय तरीके से बकरियों को भरा हुआ था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 को दी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

ईआरवी वाहन डायल-112 ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएच-71 के निकट पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया तो उसमें 55 भेड़-बकरियों को लादा हुआ था। मामले की सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वाहन में क्षमता से कई गुना भेड़-बकरियां भरने के साथ उनको बैठाने के लिए भी सही व्यवस्था नहीं की हुई थी। पुलिस ने जब भेड़-बकरियों को उतारा तो उनमें कईयों के पैर भी टूटे हुए और उनमें कुछ बीमार भी नजर आए।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

पुलिस ने चालक और उसके साथ चल रहे व्यापारी को हिरासत में लेकर भेड़-बकरियों को ले जाने के लिए दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author