Haryana: हरियाणा में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर 50% अनुदान, 15 अगस्त तक करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा ...

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की है। यह सहायता राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दी जाएगी, जिससे खेतों में पराली जलाने की समस्या को वैज्ञानिक तरीके से हल किया जा सके।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सुपर सीडर, बेलिंग यूनिट (जिसमें स्ट्रा बेलर, हे रैक, श्रेडर, मास्टर/रोटरी स्लैशर आदि शामिल हैं) जैसे फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इन यंत्रों की मदद से किसान खेत में बचे फसल अवशेषों को जलाने की बजाय पर्यावरण अनुकूल तरीके से प्रबंधन कर सकेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सहायक कृषि अभियंता डॉ. यादवेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 15 अगस्त 2025 तक विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले किसानों की वरीयता सूची जिला कार्यकारी समिति, गुरुग्राम द्वारा डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में किसानों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से तैयार की जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author