सरकार बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए दे रही 29 पोल्ट्री यूनिट व 50-50 चूजे

उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी डा. भूप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ...

उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी डा. भूप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को राजकीय हैचरी फार्म हिसार से प्राप्त 50-50 चूजे भी निशुल्क वितरित किए गए। इनके साथ प्रत्येक परिवार को दो-दो वाटर ड्रिंकर व फीडर भी निशुल्क प्रदान किए गए। योजना को शुरू करने में परिवार का कोई खर्चा नहीं होता है इन चूजों को कृषि अवशेष व घर के बचे हुए खाने व दाने पर पाला जा सकता है व इनकी खाने की जरूरत पूरी की जा सकती है.

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

डा. भूप सिंह यादव ने बताया कि मुर्गीपालन गतिविधियों के माध्यम से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा सरकार की यह एक ऐसी योजना है जिसमें गरीब व्यक्ति जिसके पास बड़े पशु रखने का संसाधन नहीं है और ना ही बैंक से ऋण ले सकता है, इस तरह की यूनिट स्थापित होने से उनके लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इस योजना के तहत गरीब परिवार का सदस्य एक से बड़ा व्यवसाय शुरू कर सकता है। उन्होंने बताया कि छोटे बैकयार्ड पोल्ट्री फार्म के चूजे बड़े होकर व अंडे स्थानीय बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं। निसंदेह सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान व आय बढ़ाने की दिशा में उठाया गया यह सराहनीय कदम है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author