किसानों को इस पशु की खरीद पर मिल रहा 25 हजार का अनुदान,फ्री मिल रहे चार बड़े ड्रम

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में हरियाणा पहला राज्य होगा, जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान पान को बदलना ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में हरियाणा पहला राज्य होगा, जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान पान को बदलना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल बनाया जाएगा।

 

इस पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधीकरण अपनाने के बारे में जानकारी देंगे। इस प्रकार विभाग के पास पूरी जानकारी होगी तो उसकी आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

क्या है प्राकृतिक खेती :

डीसी ने बताया कि प्राकृतिक खेती के तहत किसी भी तरीके के कृषि रसायन व उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसकी पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर करती है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रदेशभर में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पंजीकृत गोशालाओं को सस्ती दरों पर चारा मुहैया करवाने के लिए हरा चारा बिजाई योजना शुरू की है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान गौशाला के आस-पास चारा उगाएगा उसे हरियाणा सरकार की ओर से प्रति एकड़ दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी जो यह आर्थिक सहायता अधिकतम एक लाख रुपए है।

ये भी पढ़े : मीरपुर चिकित्सा संस्थान में रेडिएशन मशीन का केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन https://rewariupdate.com/?p=21268

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author