जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव मामड़िया अहीर निवासी किसान ताराचंद ने बताया कि उसने सरसों की कटाई के बाद बचे हुए सरसो से भरे 25 कट्टे घर के आंगन में रखे हुए थे. बीती रात वह घर में ही सोए हुए थे. रात करीब पौने 2 बजे चोर एक पिकअप गाड़ी लेकर आए.
चोर सरसों के कट्टे लोड करके फरार हो गए. सुबह घर में सरसों के कट्टे रखे नहीं मिले तो आसपास से जानकारी जुटाई. सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें एक बगैर नंबर की पिकअप गाड़ी नजर आई, जिसमें सरसो के कट्टे लदे हुए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई.
खोल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है. हालांकि चोरों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 माह के दौरान रेवाड़ी में सरसो चोरी की यह 8वीं वारदात है. पुलिस अभी तक एक भी वारदात नहीं सुलझा पाई है.






