Haryana: हरियाणा में महिला डॉक्टर से मांगी गई 20 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल चलाने वाली महिला डॉक्टर से अज्ञात बदमाश ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर गोली मारने की धमकी ...

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल चलाने वाली महिला डॉक्टर से अज्ञात बदमाश ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. मोनिका पूनिया, जो जींद के सेक्टर 7-8 डिवाइडिंग रोड पर स्थित मुस्कान अस्पताल की संचालिका हैं, ने बताया कि उन्हें 7 अगस्त की सुबह 11:28 से 11:55 बजे के बीच एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने सीधा धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए का इंतजाम कर लो, नहीं तो गोली मार दूंगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डॉ. मोनिका ने बताया कि इस धमकी से वे बेहद घबरा गईं और तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ मिलकर एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर को जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author