गुरुग्राम में निर्माणाधीन ईमारत की दीवार ढहने से 2 मजदूरी की मौत,एक घायल

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम जिले के बेगमपुर खटोला इंडस्ट्रियल एरिया में AKG स्प्रिंग कंपनी के पास 500 वर्ग गज के खाली पड़े प्लॉट में बेसमेंट बनाने का काम किया जा रहा था. लैंटर डालने के लिए सरिए बिछाए जा रहे ...

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम जिले के बेगमपुर खटोला इंडस्ट्रियल एरिया में AKG स्प्रिंग कंपनी के पास 500 वर्ग गज के खाली पड़े प्लॉट में बेसमेंट बनाने का काम किया जा रहा था. लैंटर डालने के लिए सरिए बिछाए जा रहे थे.

 

रविवार की शाम अचानक निर्माणाधीन इमारत की एक साइड की दीवार ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे 3 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही APR पुलिस चौकी से तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

भर्ती करने के बाद उपचार के दौरान बिहार निवासी अकरम (28) व मंजूर आलम (32) की मौत हो गई, जबकि मदन गंभीर रूप से घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

वहीं चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने से अभी बयान नहीं दर्ज हुए हैं. घायल मजदुर के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
About the Author