बस में सवार कंपनी कर्मचारी का अपहरण कर कोटकासिम ले जाकर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि शहर के रामगढ़ रोड स्थित जैनसभा निवासी विशाल ने बताया कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता है। 9 जुलाई की शाम को कंपनी से ड्यूटी करने के बाद धारूहेड़ा से रेवाड़ी आने वाली एक प्राइवेट ...

जांचकर्ता ने बताया कि शहर के रामगढ़ रोड स्थित जैनसभा निवासी विशाल ने बताया कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता है। 9 जुलाई की शाम को कंपनी से ड्यूटी करने के बाद धारूहेड़ा से रेवाड़ी आने वाली एक प्राइवेट बस में बैठकर घर आ रहा था। बस जब जौनावास बस स्टैंड पर पहुंची तभी बस के सामने एक इनोवा गाड़ी आकर रूकी और उसमें सवार चार युवक उतरकर बस में चढ़ गए।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

चारों युवकों ने उसको बस से जबरदस्ती गाड़ी से उतारकर अपनी गाड़ी में डाल लिया। इसमें चारों आरोपियों को उन्होंने पहचान लिया जो कि योगेश, योगेंद्र, तीसरा विनय और चौथा सचिन था। इसके बाद आरोपी गाड़ी को हाइवे से होते हुए कोटकासिम से भी आगे ले गए और वहां पर नीचे उतारकर उसे रॉड, डंडे और पत्थरों से जमकर मारपीट की। पीड़ित ने पिछले साल उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योगेश और सोनू से मारपीट की थी जिस कारण आरोपियों ने उसका अपहरण किया। इसी बीच आरोपियों के पीछे पुलिस लग गई तो आरोपी कोटकासिम से गढ़ी बोलनी की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें घेर लिया और दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराकर ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपियों गांव सहारनवास निवासी विनय और जैन सभा निवासी योगेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत से आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author