व्यापार मंडल ने हर घर तिरंगा कोष में दिया 2.51 लाख का सहयोग

जिला में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को तन-मन-धन से सफल बनाने के लिए डीसी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी अशोक कुमार गर्ग द्वारा की गई अपील ...

जिला में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को तन-मन-धन से सफल बनाने के लिए डीसी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी अशोक कुमार गर्ग द्वारा की गई अपील के परिणाम स्वरूप मंगलवार को व्यापार मंडल नई अनाज मंडी रेवाड़ी ने डिस्ट्रिक्ट रेडक्रॉस सोसायटी हर घर तिरंगा प्रशासनिक कोष में 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि से संबंधित चेक डीसी अशोक कुमार गर्ग को भेंट किए।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व सदस्यों का हर घर तिरंगा अभियान में किए गए सहयोग का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आमजन व विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन का तन-मन-धन से समर्पित होकर सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में आर्थिक सहयोग देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में डिस्ट्रिक्ट रेडक्रॉस सोसायटी हर घर तिरंगा नाम से प्रशासनिक कोष खोला गया है, जिसका नंबर 4681000100060381 व आईएफएससी कोड पीयूएनबी0468100 है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस खाते में आर्थिक सहयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि इच्छुक नागरिक डोनेशन की राशि चेक के माध्यम से या सीधे बैंक खाता में जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम मित्तल, उप प्रधान प्रेमप्रकाश, अजय मित्तल, अंजुल गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता,जयप्रकाश सिंघल, राजीव गोयल, अशोक सिंघल मौजूद रहे।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author