Haryana: हरियाणा में 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेल

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले छात्रा की ...

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले छात्रा की नहाते समय छिपकर वीडियो बनाई, फिर उसे ब्लैकमेल कर रात को छत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई पुलिस शिकायत के मुताबिक, उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव के स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसकी नहाते समय गुपचुप तरीके से वीडियो बना ली। बाद में उन्होंने वीडियो दिखाकर किशोरी को धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ब्लैकमेलिंग के ज़रिए आरोपियों ने किशोरी को 15 जुलाई की रात करीब 12 बजे घर की छत पर बुलाया। वहां दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गए।

घटना के बाद किशोरी मानसिक रूप से टूट गई और कई दिनों तक डर के साए में रही। परिजनों ने जब उसकी उदासी और चुप्पी की वजह जाननी चाही, तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत गुहला थाना जाकर मामला दर्ज कराया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author