सेना में भर्ती के नाम पर दो दोस्तों से 15 लाख की ठगी, फर्जी इंटरव्यू लैटर भी किया जारी

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गांव झोलरी निवासी अजय और झज्जर जिले के गांव खानखुर्द निवासी अजय दोनों रोहतक स्थित डिफेंस एकेडमी में एयरफोर्स और नेवी की तैयारी करते थे। दोनों वहीं हॉस्टल में रहते थे. वहां एकेडमी में उनकी ...

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गांव झोलरी निवासी अजय और झज्जर जिले के गांव खानखुर्द निवासी अजय दोनों रोहतक स्थित डिफेंस एकेडमी में एयरफोर्स और नेवी की तैयारी करते थे। दोनों वहीं हॉस्टल में रहते थे. वहां एकेडमी में उनकी मुलाकात चरखी दादरी के हिंडोन निवासी संजीव से हो गई. संजीव ने दोनों दोस्तों को झांसे में लिया और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रूपए एठ लिये.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

आरोपी संजीव ने भरोसा दिलाया था कि इंटरव्यू लैटर जारी होने के बाद बाकी रकम देनी होगी. कुछ दिन बाद संजीव ने दो. दोनों ने वेरिफिकेशन कराने के बाद संजीव को दे दिया. इसके बाद संजीव गांव झोलरी पहुंचा और दोनों से 3-3 लाख रुपए ओर ले लिए. 6 लाख रुपए लेने के कुछ दिन बाद संजीव ने एक इंटरव्यू लेटर भेजा, जिसपर चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित 102 वाहिनी पंजाब का एड्रेस था.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

दोनों बताई गई तारीख पर इंटरव्यू देने पहुंचे तो पता चला कि यह इंटरव्यू लेटर फर्जी है. जिसके बाद दोनों संजीव से पैसे वापिस मांगे, कुछ समय तक तो संजीव इंतजार करने की बोलता रहा. जिसके बाद पैसे देने से इनकार कर दिया. इस मामले में झोलरी निवासी अजय की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author