Haryana: हरियाणा के इस जिले के 115 गांवों का होगा कायाकल्प, बनेंगे मॉडल गांव

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इस योजना ...

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत गांवों में सफाई व्यवस्था को अत्याधुनिक और संगठित रूप देने के लिए कई कार्य किए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप अहलावत ने जानकारी दी कि प्रत्येक घर को दो रंगों की डस्टबिन (सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने के लिए) दी जाएगी। कचरा एकत्र करने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियां बनाई जाएंगी, जो कचरा प्रबंधन की देखरेख करेंगी। गांवों में कंपोस्ट खाद बनाने के लिए माइक्रो लेवल प्रबंधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। गांवों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए नियमित रूप से रैलियां, कैंप और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।

विकास कार्य सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं रहेंगे। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी दी कि नूंह जिले में 106 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का सुधारीकरण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 525 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मंत्री ने कहा कि साल के अंत तक जिले की सभी प्रमुख सड़कों का सुधार कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे आवागमन में सुधार होगा और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author