Haryana: हरियाणा के 10760 निजी स्कूल कल रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ (HPSS) ने कल 16 जुलाई को प्रदेश के 10,760 निजी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। यह निर्णय करनाल जिले के बास गांव स्थित करतार सिंह मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य जगबीर पानू ...

Haryana News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ (HPSS) ने कल 16 जुलाई को प्रदेश के 10,760 निजी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। यह निर्णय करनाल जिले के बास गांव स्थित करतार सिंह मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य जगबीर पानू की हत्या के विरोध में लिया गया है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस दिन किसी स्कूल ने संचालन किया, तो संबंधित स्कूल की रिपोर्ट स्वयं संघ द्वारा तैयार की जाएगी और भविष्य में उस स्कूल को किसी भी आपात स्थिति में कोई सहायता नहीं दी जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रेसवार्ता के दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि राज्यभर के सभी उपायुक्तों व अतिरिक्त उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी जाएंगी। इस दौरान जगबीर पानू को बलिदानी का दर्जा देने की मांग भी की गई है।

संघ ने राज्य सरकार से यह भी आग्रह किया है कि मृतक प्राचार्य जगबीर पानू के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। संघ का कहना है कि यह केवल एक शिक्षक की हत्या नहीं, बल्कि पूरे शिक्षाजगत के मनोबल पर हमला है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि इस घटना के बाद निजी स्कूल संचालकों व शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author