रेवाड़ी में युवक की हत्या, एक हफ्ते पहले मिली थी धमकी

परिजनों ने कहा है कि कुछ दिनों से उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिल रही थी लेकिन पुलिस ने यह आश्वासन दिलाया था कि उनके बेटे को कुछ नहीं होगा । लेकिन अब बेरहमी से उसके बेटे ...

परिजनों ने कहा है कि कुछ दिनों से उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिल रही थी लेकिन पुलिस ने यह आश्वासन दिलाया था कि उनके बेटे को कुछ नहीं होगा । लेकिन अब बेरहमी से उसके बेटे की हत्या कर दी गई । जानकारी के मुताबिक शहर के शुक्रपुरा निवासी दीपेश उर्फ छोटू जो कल शाम को घर से निकला था और सुबह उसका साहू शहर के सनसिटी के बीपीएल फ्लैट के पीछे सुनसान जगह में पड़ा हुआ मिला ।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

मृतक की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले सन्नी नाम का युवक चाकू लेकर उसके घर में घुस गए था। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी। मृतक दीपेश ने सन्नी नाम के शख्स से 30 हजार रुपए लिए थे। पैसे नहीं लौटने की वजह से उसे लगातार धमकियां दी जा रही थी। उसके साथ पहले भी मारपीट की गई थी। परिजनों का आरोप है कि पहले चाकू लेकर घर में घुसने वाले लोगों ने ही उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author

Related Articles