रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत,ट्राला चालक पर केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मस्तापुर का रहने वाला बिरेन्द्र और उसके ताऊ का लड़का श्योपाल दोनों अपने-अपने व्हीकल पर रेवाड़ी से देर रात वापस घर जा रहे थे. बिरेन्द्र बाइक तो श्योपाल स्कूटी चला रहा था. ...

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मस्तापुर का रहने वाला बिरेन्द्र और उसके ताऊ का लड़का श्योपाल दोनों अपने-अपने व्हीकल पर रेवाड़ी से देर रात वापस घर जा रहे थे. बिरेन्द्र बाइक तो श्योपाल स्कूटी चला रहा था. रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गंगायचा टोल क्रॉस करते ही आगे चल रहे एक ट्रॉला ने अचानक बगैर इंडिकेटर दिए अपनी साइड बदल दी.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिससे पीछे बाइक पर चल रहे बिरेन्द्र को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बाइक सहित ट्रॉला में जा घुसा. हादसे के बाद चालक ट्राला को छोड़कर मौके से भाग गया. वहीं श्योपाल ने राहगीरों की मदद से तुरंत बिरेन्द्र को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.जिसके बाद एक निजी अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, बुधवार को बिरेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं सदर थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस ट्राला के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश जुटी है.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author