Yamunanagar Firing: हरियाणा के यमुनानगर में घर में घुसकर बदमाशों ने एक परिवार पर बरसाई गोलियां, मां बेटे की हालत गंभीर

Yamunanagar Firing: हरियाणा के यमुनानगर में एक परिवार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मां-बेटा घायल हुए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला जगाधरी के दुर्गा गार्डन का ...

Yamunanagar Firing: हरियाणा के यमुनानगर में एक परिवार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मां-बेटा घायल हुए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला जगाधरी के दुर्गा गार्डन का है। यहां एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। रात के समय जब परिवार खाना खा रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

बदमाशों के इस हमले में मीना देवी और उनका बेटा अमित वधावन गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह घटना घर के बेडरूम में हुई, जहां परिवार के 5 से 6 लोग मौजूद थे। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। परिजनों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी, सीआईए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया अनिल कुमार का कहना है कि बदमाशों ने यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author