Rewari: राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेवाड़ी के श्रमिक होंगे विशेष अतिथि

Rewari: देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेवाड़ी जिला के नाहड़ खंड के अमृत सरोवर श्रमिकों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ...

Rewari: देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेवाड़ी जिला के नाहड़ खंड के अमृत सरोवर श्रमिकों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मिशन अमृत सरोवर की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए जिला में अमृत सरोवर मिशन के तहत और सराहनीय व बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीसी इमरान रजा ने सोमवार को Rewari स्थित कैंप कार्यालय में श्रमिक गुड्डी, मंजू, अनिल कुमार, मनोज कुमार से मुलाकात करने उपरांत उन्हें शुभकामनाएं देकर एपीओ अर्जुन गुप्ता व एबीपीओ नाहड़ विकास दूदी के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रवाना किया। अमृत सरोवर की जिला टीम को राष्ट्रीय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल भी मौजूद रहे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author