GK Quiz: सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है, जिससे छात्रों को हर क्षेत्र की जानकारी मिल सकती है। इस विषय को स्कूली बच्चों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पढ़ाया जाता है। यह विषय आपके ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।
इस विषय से जुड़े प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यही कारण है कि हर बच्चा सामान्य ज्ञान पढ़ना चाहता है। यह एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में जितना जानो उतना कम लगता है। आइए, जानते हैं हरियाणा राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर:
सवाल : हरियाणा में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान किस वर्ष शुरू हुआ था?
जवाब: यह अभियान वर्ष 2015 में शुरू किया गया था।
सवाल: हरियाणा में सुर सम्मान पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
सही जवाब: हरियाणा में “सुर सम्मान पुरस्कार” संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार लोक, शास्त्रीय या सुगम संगीत के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
सवाल : हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
जवाब: हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है, जिसका क्षेत्रफल 4277 वर्ग कि.मी. है।
सवाल : हरियाणा का कौन सा जिला सुराही के लिए प्रसिद्ध है?
जवाब: हरियाणा में झज्जर जिला “सुराही” (पतली गर्दन वाला घड़ा) के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कुम्हार पारंपरिक शिल्प कला के लिए जाने जाते हैं।
सवाल : हरियाणा का कौन सा नृत्य रूप शिव और पार्वती को समर्पित है?
जवाब: लास्य नृत्य हरियाणा का एक प्रमुख नृत्य रूप है, जिसे देवी पार्वती द्वारा किया गया माना जाता है और यह शिव और पार्वती को समर्पित है।






