मौसम की जानकारी: हरियाणा के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से ...

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने पर 10 जून देर रात्रि से मौसम में हल्के बदलाव की संभावना नजर आ रही है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

जिससे 11 व 12 जून को आंशिक बादल तथा बीच- बीच में कहीं- कहीं धूल भरी हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके बाद 13 जून से 15 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा तथा हवाओं का रुख पश्चिमी होगा.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार रात्रि से मौसम में बदलाव हो सकता है. हालांकि इसका बहुत ज्यादा प्रभाव हरियाणा में देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन कुछ क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

About the Author