Haryana: हरियाणा में मौसम ने बदला रुख, 29 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश 

Haryana Weather: प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में हल्की से तेज वर्षा देखने को मिली। बारिश के चलते तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले ...

Haryana Weather: प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में हल्की से तेज वर्षा देखने को मिली। बारिश के चलते तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए राज्य के चार जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि राजस्थान से आने वाली नमी भरी हवाएं और अन्य मौसमी गतिविधियां हरियाणा में 24 अगस्त से 26 अगस्त तक व्यापक वर्षा का कारण बन सकती हैं।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

शनिवार की बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई। नारनौल का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जहां दिन और रात के तापमान में केवल 0.3 डिग्री का अंतर रह गया। पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आ रहा है।

शनिवार को सुबह यमुनानगर, पानीपत, करनाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि दोपहर को बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिली। पूरे दिन वर्षा होने से मौसम सुहाना और ठंडा हो गया।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। इस समय मानसून की अक्षीय रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी होते हुए पश्चिम बंगाल से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

साथ ही पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा में मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बारिश भरा मौसम 29 अगस्त तक बना रह सकता है। इस दौरान हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

About the Author