USA made pistol: रेवाड़ी जंक्शन पर मिली USA मेड पिस्टल, वारदात के बाद छुपाने का शक, विदेशी पिस्टल के साथ कारतूस भी मिला

USA made pistol: जानकारी के अनुसार, RPF की टीम रेवाड़ी जंक्शन पर गश्त कर रही थी। कुछ जवान प्लेटफार्म तो कुछ ‘पटरियों पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ के एएसआई अशोक कुमार की नजर पटरियों के बीच पड़े ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

USA made pistol: जानकारी के अनुसार, RPF की टीम रेवाड़ी जंक्शन पर गश्त कर रही थी। कुछ जवान प्लेटफार्म तो कुछ ‘पटरियों पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ के एएसआई अशोक कुमार की नजर पटरियों के बीच पड़े एक पत्थर के नीचे पड़ी संदिग्ध वस्तु पर गई। उन्होंने तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों और जीआरपी को सूचना दी।

मौके से लिए गए फिंगर प्रिंट

USA made pistol

जिसके बाद जीआरपी एसएचओ भूपेन्द्र सिंह व आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जब उस पत्थर को उठाया तो उसके नीचे एक विदेशी पिस्टल रखी थी। ये पिस्टल अमेरिका (USA made pistol) निर्मित है। बाजार में इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पिस्टल को खोलकर चैक किया तो उसमें एक कारतूस भी मिला। सूचना के बाद मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंच गई। मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि संभवता या तो पिस्टल (USA made pistol) वारदात करने से पहले रखी है या फिर वारदात के बाद यहां लाकर छुपाया गया। आरोपियों की पकड़ के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author