International Women’s Day: Rewari DC की अनूठी पहल,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किया सफाई कर्मचारियों को समर्पित

Rewari DC अशोक कुमार गर्ग समाज से उपेक्षित व कटे-कटे रहने वाले सफाई कर्मचारी वर्ग को उनका मान-सम्मान दिलाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पहले जिला के सफाई कर्मचारी जो पहले भेदभाव व हीन भावना ...

Rewari DC अशोक कुमार गर्ग समाज से उपेक्षित व कटे-कटे रहने वाले सफाई कर्मचारी वर्ग को उनका मान-सम्मान दिलाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पहले जिला के सफाई कर्मचारी जो पहले भेदभाव व हीन भावना के शिकार थे और केवल सफाई करने व कूड़ा-कर्कट उठाने तक सीमित थे, को आज डीसी अशोक कुमार गर्ग की दूरदर्शी सोच व विजन के चलते नया मंच मिला है।

सफाई कर्मचारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आजमा रहे हाथ

rewari

आज सफाई कर्मचारी जिला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हाथ आजमा रहे हैं और सांस्कृतिक मंचों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सफाई कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समा बांध दिया था, जिसे सभी ने सराहा।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari

सफाई कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समर्पित

सफाई कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) समर्पित कर डीसी साहब ने यह साबित कर दिया कि उनका हृदय कितना उदार और मर्मस्पर्शी है और वे इनके साथ होने वाले भेदभाव को मिटाकर इन्हे समाज की मुख्यधारा से जोड़कर प्रेम, भाईचारे की भावना का संचार करना चाहते हैं।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

आईएएस अधिकारी होकर भी अशोक कुमार गर्ग का अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना व इंसान के लिए उनके मन में हिलोरें खाती दरियादिली इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत है, जिस पर प्रत्येक आम और खास व्यक्ति कायल हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति इसी सकारात्मक सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाने का प्रण करे तो हमारा समाज निश्चित तौर पर तरक्की के नए आयामों तक पहुंचेगा।

समाज से हर तरह का भेदभाव व हीन भावना होगी समाप्त

बदलाव वास्तविकता में होना चाहिए दिखावे में नहीं जिस दिन जिला उपायुक्त की तरह सभी नगरवासी इस बदलाव को वास्तव में स्वीकार कर लेंगे उस दिन समाज से हर तरह का भेदभाव व हीन भावना स्वत: ही मिट जाएंगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles