असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी स्कूल बस, पुलिस पहुंची मौके पर

रेवाड़ी के कोसली में सूरज स्कूल की बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी.गनीमत रही कि स्कूल बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बचाव ये रहा की बस में सवार बच्चो को चोट नहीं आई. ...

रेवाड़ी के कोसली में सूरज स्कूल की बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी.गनीमत रही कि स्कूल बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बचाव ये रहा की बस में सवार बच्चो को चोट नहीं आई. जानकारी के मुताबिक सूरज स्कूल की बस बच्चों और स्टाफ को लेकर कोसली भाकली स्थित बाईपास से जा रही थी. तभी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर फंस गई.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया जा रहा है कि बस में 35 से 40 बच्चे सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना के बाद मौके पर कोसली थाना पुलिस पहुंची और दो क्रेन की मदद से स्कूल बस को बाहर निकाला गया. कोसली थाना प्रभारी ने जी मीडिया से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि बच्चों और बस में सवार स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. ताकि पता लगाया जा सकें की हादसे की असल वजह क्या रही.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author