Unauthorised Colonies: गुरुग्राम की 250 कॉलोनियों को मिलेगा सीधा फायदा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Unauthorised Colonies: हरियाणा के गुरुग्राम वालों के लिए अच्छी खबर है। चंदू बूढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की चौथी यूनिट का ट्रायल रन शुरु हो गया है। इसमें स्थापित पंपिंग मशीनों की जांच हो रही है। इसके बाद पाइपलाइन की सफाई ...

Unauthorised Colonies: हरियाणा के गुरुग्राम वालों के लिए अच्छी खबर है। चंदू बूढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की चौथी यूनिट का ट्रायल रन शुरु हो गया है। इसमें स्थापित पंपिंग मशीनों की जांच हो रही है। इसके बाद पाइपलाइन की सफाई कर 16 मई से इस यूनिट से जलापूर्ति शुरु होने की संभावना जताई है।

250 कालोनियों को मिलेगा सीधा फायदा
100 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाली इस यूनिट को 76 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसी सोमवार को NCR से आने वाले पानी का ट्रायल किया गया था। इस नई यूनिट के चालू होने से पुराने गुरुग्राम की लगभग 250 कॉलोनियों के अलावा सेक्टर-21, 22, 23, पालम विहार और सेक्टर-81 से 95 तक की कॉलोनियों व सोसायटियां की जनता को फायदा होगा। गर्मियों के सीजन में होने वाली पानी कि दिक्कत से छुटकारा मिलेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से DLF Phase-1 से Phase-5 और सुशांत लोक जैसे इलाकों में पानी की भरपूर मात्रा में मिलेगा। इन इलाकों के लिए सेक्टर-72 का बुस्टिंग स्टेशन जरूरी है लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 600 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा होने के चलते वहां तक पानी नहीं पहुंच सकेगा।

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथारिटी के कार्यकारी अभियंता अभिवन वर्मा ने बताया कि चौथी यूनिट का ट्रायल प्रोसेस में है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 16 से 17 मई से इस यूनिट से जलापूर्ति शुरु हो जाएगी। जैसे ही सेक्टर-72 का बूस्टिंग स्टेशन वर्किंग मोड में आता है तो सेक्टर-55 से 80 तक के इलाकों में भी पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author