नाबालिग के अपहरण के दोषी को दो साल की कैद

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी 31.07.2019 को सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिये तैयार होकर गई थी। जब स्कूल से वापिस आने का टाईम हुआ तो ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी 31.07.2019 को सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिये तैयार होकर गई थी। जब स्कूल से वापिस आने का टाईम हुआ तो बच्ची घर नहीं लौटी। तब हमने पूछताछ कि तो स्कूल बस का ड्राईवर ने कहा बस मे नही आई और स्कूल में जाकर पूछा तो वहाँ भी हेडमास्टर ने बताया कि बच्ची स्कूल में नहीं आई।

 

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

खोल थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर अपहरण के आरोप में गांव जैनाबाद निवासी जतिन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। पुलिस द्वारा अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान के बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया।

 

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

अदालत ने दोषी युवक को दो साल की कैद व तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर युवक को 15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स

About the Author

Related Articles