Haryana News: हरियाणा के इस ASI की ईमानदारी को आप भी करेंगे सलाम, 2 लाख देख नहीं डोला मन, अस्पताल पहुंचकर लौटाए घायल के पैसे

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुलिस वाले की ईमानदारी देख हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां सड़क हादसे में घायल बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक के थैले में 2 लाख रुपये मिले, जिसे ASI ने अस्पताल पहुंचकर ...

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुलिस वाले की ईमानदारी देख हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां सड़क हादसे में घायल बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक के थैले में 2 लाख रुपये मिले, जिसे ASI ने अस्पताल पहुंचकर घायल की पत्नी को सौंप दिए है। यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जीताखेड़ी के पास एक बाइक  सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद सूचना पर बवानीखेड़ा पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी टीम में ASI विजय कुमार भी थे। हालांकि, पुलिस को मौके पर घायल कर्मचारी तो नहीं मिला, लेकिन घटना स्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिसकी जांच की तो उसके थैले में अंदर एक पॉलीथिन रखी थी। जिसमें दो लाख रुपये कैश था। इसके बाद पुलिस ने 5-5 सौ के चार बंडलों को बाहर निकाला। आसपास के लोगो से पूछने पर पता चला कि घायल को एंबुलेंस से हांसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

इसके बाद ASI विजय तुरंत अस्पताल पहुंचे और ये पैसे विजय ने राजेंद्र की पत्नी संतोष को सौंप दिए। पुलिस वाले की ईमानदारी देखकर परिजनों ने काफी सराहना की है। वहीं राजेंद्र के परिजनों ने ऐसे पुलिस कर्मचारी को पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से प्रोत्साहित किए जाने की भी गुजारिश की है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बताया जा रहा है कि गांव मुंढाल कलां निवासी 46 वर्षीय राजेंद्र बिजली निगम में कर्मचारी है। वह बाइक पर बवानीखेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि, राजेंद्र बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने उनकी पत्नी को ये पैसे लौटा दिए है। जिसके बाद से परविार पुलिस वाले का धन्यवाद देता हुआ नजर आ रहा है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author