नहर में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत,एक का शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर बाद गांव कालाका निवासी एक बच्चे ने सुचना दी कि नहर में नहाते समय दो बच्चे डूब रहे है.बच्चे ने बताया कि शुक्रवार को वह नहर के निकट अपने ...

मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर बाद गांव कालाका निवासी एक बच्चे ने सुचना दी कि नहर में नहाते समय दो बच्चे डूब रहे है.बच्चे ने बताया कि शुक्रवार को वह नहर के निकट अपने खेत में पानी दे रहा था.तभी उसे नहर किनारे दो बच्चे के  बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनाई दी,जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा.उसने देखा कि दो बच्चे नहर में डूब रहे है और पास में खड़े दो बच्चे शोर मचा रहे है.

 

बाहर खड़े दोनों बच्चों ने जब देखा की दोनों बच्चे डूब गए है, उसके बाद स्कूटी पर वहां से भाग गए. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी देर तक तलाश के बाद नहर किनारे न तो बच्चों के कपड़े मिले और न ही उन्हें तलाश करते हुए कोई परिजन वहां पहुंचे, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई.

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

 

 

दोनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार


रामपुरा थाना में शुक्रवार की देर शाम को मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रोहताश ने अपने 17 वर्षीय बेटे नितिन के सुबह से लापता होने की सूचना दी. नितिन के साथ मोहल्ला निवासी पीयूष भी लापता था. रामपुरा थाना पुलिस ने देर शाम दोनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

 

शनिवार को गांव कोनसीवास के निकट नहर में शव पड़ा देख कर ग्रामीणों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी. शव की शिनाख्त कुतुबपुर निवासी नितिन के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दूसरे किशोर पीयूष की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस नितिन व पीयूष के साथ नहर पर आए दो और बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

 

About the Author