गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गो-तस्कर द्वारा गायें भर कर ले जाई जा रहीं है। जिस सूचना पर पुलिस को बताया गया तथा नैचाना कट पर खडे थे तभी ...

जांचकर्ता ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गो-तस्कर द्वारा गायें भर कर ले जाई जा रहीं है। जिस सूचना पर पुलिस को बताया गया तथा नैचाना कट पर खडे थे तभी एक ट्रक दिल्ली की तरफ से बडी तेज रफ्तार व लापरवाही से आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने बनीपुर चौक हाईवे पर जाम लगवा दिया जो चालक ट्रक जाम देखकर अपने ट्रक को डिवाइडर पर चढाकर वापस जयपुर की तरफ मोड़ कर बावल कस्बे की तरफ भगा लिया।

जिसका हमने पुलिस के साथ पीछा किया तथा आगे रास्ता अंडरपास होने के कारण चालक व उसके साथी ट्रक छोड़कर भागने लगे गोरक्षा दल के सदस्यों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना के बाद बावल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक से 22 गायों को मुक्त करवाया। जिनमें 9 गाय मृत अवस्था में मिली। बाकी गायों को उपचार के लिए गौशाला भेज दिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस ने गोरक्षा दल के सदस्य गौरव की शिकायत पर गो संवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मौसम, राहुल व राजु को गिरफ़्तार करके ट्रक को भी जब्त कर लिया था। आरोपियों के दो साथी भाग गए थे। सीआईए रेवाड़ी ने रविवार को मामले में फरार चल रह आरोपियों के दो साथियों नूंह के अडबर निवासी साजिद उर्फ सज्जी तथा शोकत को गिरफ्तार किया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author