लघु सचिवालय परिसर में खोले गए तिरंगा वितरण केंद्र व सेल्फी प्वाइंट

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेवाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर जन जागरूकता मुहिम में प्रशासन सामाजिक जन भागीदारी अधिक से अधिक रहे इसके लिए पूर्णतया सजग है। विभिन्न समसामयिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को ...

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेवाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर जन जागरूकता मुहिम में प्रशासन सामाजिक जन भागीदारी अधिक से अधिक रहे इसके लिए पूर्णतया सजग है। विभिन्न समसामयिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र प्रेम का संदेश तिरंगा वितरण के माध्यम से देने के साथ ही लोक शैली व जन प्रचार माध्यमों से दिया जा रहा है।

 

लघु सचिवालय में तिरंगा बिक्री केंद्र शुरू :

tiranga

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने रेवाड़ी जिला में राशन डिपो पर मंगलवार से तिरंगा वितरण के आगाज के उपरांत बुधवार से आमजन की सुविधा के लिए व लघु सचिवालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज बिक्री केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि आमजन को तिरंगा सुगम तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

डीसी ने स्वयं भी निर्धारित शुल्क की अदायगी करते हुए जिला के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन से तिरंगा खरीदकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर फहराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन की ओर से आमजन को उचित मूल्य पर तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन बिक्री केंद्रों पर 20 रुपए में तिरंगा व 5 रुपए की स्टिक साथ ली जा सकती है। उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में खोले गए तिरंगा वितरण केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य दिवस में यह केंद्र खुला रहेगा।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
सेल्फी प्वाइंट के साथ जागरूकता मुहिम बढ़ी आगे : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीएफएसओ अमित शेखावत, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में लघु सचिवालय मुख्य गेट पर बनाए गए हर घर तिरंगा थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में यह सेल्फी प्वाइंट जागरूकता मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। दिन भर सेल्फी प्वाइंट पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही आमजन में हर घर तिरंगा जागरूकता मुहिम के तहत सेल्फी लेने का उत्साह देखने को मिला।

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आमजन ने की तिरंगे की खरीद :

डीसी अशोक कुमार गर्ग द्वारा लघु सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वार पर तिरंगा बिक्री केंद्र का शुभारंभ करने उपरांत स्वयं तिरंगा खरीदकर आमजन को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने का संदेश दिया। तिरंगा बिक्री केंद्र से जहां एक ओर अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगा के प्रति प्रेम जाहिर करते हुए तिरंगे खरीदे वहीं आमजन ने भी तिरंगा खरीदने में बढ़चढक़र रूचि दिखाते हुए देशप्रेम व राष्ट्र एकता का परिचय दिया।

About the Author

Related Articles