Rewari: ट्रेलर चालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, एक फरार

Rewari: रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े इन तीनों आरोपियों ने रेवाड़ी –रोहतक हाइवे स्थित रोहडाई के पास 19 मार्च की रात एक ट्रेलर चालक के साथ वारदात की थी. भिवानी के रहने वाले गौरम और सोनू व झज्जर के रहने ...

Rewari: रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े इन तीनों आरोपियों ने रेवाड़ी –रोहतक हाइवे स्थित रोहडाई के पास 19 मार्च की रात एक ट्रेलर चालक के साथ वारदात की थी. भिवानी के रहने वाले गौरम और सोनू व झज्जर के रहने वाले प्रवेश ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर यूपी के बुलंदशहर निवासी प्रमोहित के साथ वारदात की थी.

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

चारों आरोपियों ने ट्रेलर चालक को पेड़ से बांध दिया और ट्रेलर को लेकर फरार हो गए, वारदात के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जाँच शुरू की. पुलिस बदमाशों की तलाश में रेड कर ही रही थी कि सुचना मिली की वारदात में शामिल आरोपी नाहड़ से निकलने वाले है. जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी की, जहाँ से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया.

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कि तो पुलिस तीसरे आरोपी तक भी जा पहुंची…फिलहाल वारदात में शामिल चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि की ट्रेलर के पीछे के हिस्से को आरोपियों ने बेच दिया था. जिस व्यक्ति ने ये माल ख़रीदा था उसकी भी पहचान हो चुकी है. जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

About the Author