Tomato price: 4 गुणा बढ़े टमाटर के दाम, रसोई में की जा रही टमाटर की कटौती

Tomato price: बारिश के मौसम की मार सीधे तौर पर सब्जियों पर पड़ी है। टमाटर के दाम तो चार गुना उछाल मारकर 100 रूपए किलोग्राम तक पहुँच गए है। एक हफ्ते पहले टमाटर का दाम महज 20 रूपए प्रति किलोग्राम ...

Tomato price: बारिश के मौसम की मार सीधे तौर पर सब्जियों पर पड़ी है। टमाटर के दाम तो चार गुना उछाल मारकर 100 रूपए किलोग्राम तक पहुँच गए है। एक हफ्ते पहले टमाटर का दाम महज 20 रूपए प्रति किलोग्राम था लेकिन अब 20 रूपए से सीधे 80 रूपए से 100 रूपए प्रति किलोग्राम के दाम पर टमाटर बेचा जा रहा है।

रेवाड़ी मे सब्जी के दाम

Tomato price

सब्जियों के दाम की बात करें तो टमाटर 80 से 100 रूपए, भिंडी 40, घीया 30, टिंडा 60, शिमला मिर्च 50, खीरा 50, बैंगन 30, हरी मिर्च  60, नींबू 60, अदरक 230 और पालक 50 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। ग्राहक और दूकानदारों ने कहा कि वैसे तो बारिश का असर सभी सब्जियों पर पड़ा है। सभी सब्जियाँ कुछ महँगी हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा असर टमाटर (Tomato price) पर पड़ा है। टमाटर तो रिकॉर्डतोड़ दाम पर बेचा जा रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरी सब्जियों की जगह ली बेसन-दाल ने

सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंची महिलाओं ने कहा कि पहले रोजाना हरी सब्जी बना लेते थे। लेकिन अब हफ्ते में दो-तीन दिन ही हरी सब्जी बनाते है। बाकी दिनों में बेसन या दाल बनाकर काम चलाते है। टमाटर (Tomato price) का इस्तेमाल जहां सब्जी में 3-4 टमाटर का किया जाता था। अब 1 टमाटर का ही इस्तेमाल करते है।

दूकानदारों का मुनाफा हुआ कम

वहीं दूकानदारों ने कहा कि बारिश के कारण महँगी हुई सब्जी का असर उनकी दूकानदारी पर पड़ रहा है। सब्जी बेचकर जो उन्हे मुनाफा होता था वो भी बहुत कम हो गया है। क्योंकि बारिश के कारण सब्जी जल्दी खराब हो रही है। आगे से भी माल खराब और महंगा आ रहा है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author