Today Accident News: दिल्ली – जयपुर हाइवे पर सड़क हादसा , राजस्थान रोड़वेज ने मारी कार को टक्कर

Today Accident News: दिल्ली –जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी के जयसिंहपुर खेड़ा बोर्डर के पास आज राजस्थान रोड़वेज ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद ये कार सर्विस रोड़ पर खड़ी कार से जा टकराई. ...

Today Accident News: दिल्ली –जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी के जयसिंहपुर खेड़ा बोर्डर के पास आज राजस्थान रोड़वेज ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद ये कार सर्विस रोड़ पर खड़ी कार से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

वहीँ हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने बस को बनीपुर चौक के पास काबू किया. वहीँ बस चालक ने कहा कि भीड़ उसके साथ मारपीट ना कर दें इस डर से वो बस को कसौला थाना लेकर आ रहा था.

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बहरोड़ निवासी राजू यादव अपने साथी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे. जैसे ही राजू जयसिंहपुर खेड़ा बोर्डर के पास पहुँचे तो उसने सीएनजी डलवाने के इंडिकेटर देकर कार को मोड़ना शुरू किया, तभी पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज ने कार को टक्कर मार दी. जिसके बाद कार सर्विस रोड़ पर खड़ी दूसरी कार से जा टकराई.

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

इस हादसे में गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. हादसे में घायल हुए राजू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीँ मौके से फरार हुए बस चालाक को बस सहित बनीपुर चौक से पुलिस ने काबू कर लिया. फिलहाल इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है.

 

Rewari Police Alert: New rules for taxi drivers; action will be taken for violations.
Rewari Police Alert: टैक्सी चालकों के लिए नए नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
About the Author