डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सम्बंधित विभाग अपने – अपने कार्यरत पम्पों की जांच कर ले कि वे अच्छे से कार्य कर रहें हैं और बरसात के मौसम में कहीं भी कोई समस्या नहीं आयेंगी। उन्होंने कहा कि सम्बंधित उपमण्डल अधिकारी ( ना. ) अपने-अपने उपमण्डल में पम्पों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीसी ने कहा कि अल्प,मध्यम व दीर्घकालीन योजनाओं का कार्य समय पर पूरा किया जायें।
डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला में बरसाती मौसम से पूर्व ही जल निकासी के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी रूप से जिला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सही कदम उठाए जाएं। यह निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गुरूवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल कि बाढ नियन्त्रण प्रबंधन के सन्दर्भ में विडियो कांफ्रेंसिग बैठक के उपरांत जिला अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी चैनलों की सफाई कराएं और जहां जरूरत हो वहां पम्प सैट की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पहले से ही करें तैयारियां
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाटर चैनल की सफाई का कार्य व मैनेटेनेंस का कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पहले से ही तैयारियां की जाएं और लोगों को परेशानी न हो इस पर फोकस रखें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पूरी तैयारियां रखी जाएं ताकि संभावित प्रभावित क्षेत्रों में कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि बरसात के समय में ड्रेनों के साथ खेतों की फसलों का व अन्य नुकसान न हो, इसके लिए जरूरी है कि समय रहते सफाई कार्य करवाए जाएं।
विभागीय स्तर पर सजग हैं सभी विभाग :
सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रविन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष बरसात के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी उस स्थिति से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाते हुए ड्रेन पर पम्प हाउस व पम्प सैट पर सभी कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं और प्रयास है कि जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।






